Country world news : विश्व कप के दिग्गज खिलाड़ी ने कहा क्रिकेट को अलविदा

संक्षेप

डेविड विली क्रिकेट को कह देंगे अलविदा सन्यास का लिया फैसला

विश्व कप के दिग्गज खिलाड़ी ने कहा क्रिकेट को अलविदा

विस्तृत खबरें

क्रिकेट जगत से खबर आ रही है कि इंग्लैंड के लेफ्टी तेज गेंदबाज डेविड विली ने क्रिकेट से संन्यास के फैसला लिया है। उन्होंने सोसल मीडिया प्लेटफाम में इसका ऐलान कर दिया है। विली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। 

विली से मैसेजे के अनुसार विश्व कप की समाप्ति के बाद डेविड विली क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट समिति ने उन्हें 2023-24 के केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं किया था। विली ने सोशल मीडिया X पर लिखा, “मैं कभी नहीं चाहता था कि यह दिन आए। 

बहुत विचार करने के बाद फैसला

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफाम में लिखा है कि मैंने बचपन से केवल इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखा है। मैंने बहुत विचार करने के बाद और बहुत अफसोस के साथ यह फैसला लिया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का सही समय आ गया है। मैं विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलूंगा।”

Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment