Raigarh News : पुसल्दा तालाब पर हाथियों का दल — ग्रामीणों में चिंता, वन विभाग ने अलर्ट जारी किया

संक्षेप

पुसल्दा में 5 हाथियों का दल, अलर्ट जारी

Raigarh News : पुसल्दा तालाब पर हाथियों का दल — ग्रामीणों में चिंता, वन विभाग ने अलर्ट जारी किया

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ धरमजयगढ़। वनमंडल धरमजयगढ़ के छाल परिक्षेत्र के ऐडू परिसर अंतर्गत ग्राम पुसल्दा के तालाब के समीप बुधवार को पांच हाथियों का दल विचरण करते हुए देखा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के करीब जाने का प्रयास न करें, रात के समय बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें तथा बच्चों को अकेले जंगल या खेतों की ओर न भेजें। इसके साथ ही हाथियों की मौजूदगी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल वन विभाग को देने का आग्रह किया गया है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार हाथियों के दल पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन अमला क्षेत्र में सक्रिय है और स्थिति पर पल-पल नजर बनाए हुए है, ताकि जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा किसी भी संभावित अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके।

वन विभाग ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।