रायपुर - परम आराध्य सदगुरु कबीर साहेब जी का 627 वा प्राकट्य उत्सव समारोह दिनांक 10 एवं 11 जून को गुरुधाम अमलेश्वर एवं राजधानी रायपुर में हर्षोल्लास के साथ श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली सेवा समिति, kdv मिशन रायपुर, आमीन माता महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वधान में आयोजित किया जा रहा है।
मंगलवार, 10 जून को गुरुमहिमा पाठ उपरांत सत्संग भजन कार्यक्रम में परम पूज्य गुरु गोसाई डॉ. भानुप्रताप साहेब जी एवं पूज्यनीय माता साहिबा सुलक्षणा देवी जी का आगमन होने जा रहा है।
बुधवार, 11 जून को सत्यनाम धुन, कर्मा नृत्य के साथ धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाला जाएगा, जो रामनगर कबीर चौक, तेलघानी नाका, रामसागर पारा, तात्यापारा, जयस्तंभ चौक, शास्त्री चौक से होकर देवेंद्र नगर चौक में समापन होगा, जिसमें सदगुरु कबीर साहेब के वाणों वचनों का प्रचार प्रसार करते हुए, विश्व शांति एवं भाईचारे का संदेश प्रस्तुत किया जाएगा।
तत्पश्चात संध्या 4 बजे सदगुरु कबीर सत्संग स्थल गोदवारा में पूज्यनीय गुरु माता मनीषा देवी जी, दामाखेड़ा का आगमन होगा, उनके आशीर्वाद से समस्त समाज को सकारात्मक नई दिशा प्रदान करने वाले जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मान श्री विजय शर्मा जी_उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ आमंत्रित किए गए है।
साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता मान श्री मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण करेंगे।
मान श्री राजेश मूणत जी विधायक रायपुर पश्चिम, श्री मिनल चौबे जी महापौर नगर निगम रायपुर, श्री पंकज शर्मा जी एवं विभिन्न वार्डो के पार्षद, जन प्रतिनिधि शामिल होएंगे, यह कार्यक्रम हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच कार्यक्रम संपन्न होगा।