Rajnandgaon News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए माँ बम्लेश्वरी के दर्शन,आचार्य विद्यासागर महाराज से लिया आशीर्वाद…

संक्षेप

पीएम मोदी ने डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज से चंद्रगिरी पर्वत में मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए माँ बम्लेश्वरी के दर्शन,आचार्य विद्यासागर महाराज से लिया आशीर्वाद…

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने एक संक्षिप्त प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोंगरगढ़ पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज से चंद्रगिरी पर्वत में मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और चर्चा की। इससे पहले पीएम ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में पहुंचकर पूर्जा-अर्चना की। प्रधानमंत्री डोंगरगढ़ से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डोंगरगढ़ दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जैन वोटर को साधने और विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के लिए यह संक्षिप्त दौरा माना जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डोंगरगढ़ दौरे को लेकर डोंगरगढ़ को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डोंगरगढ़ आगमन को लेकर भारी संख्या में बल तैनात की गई है।

Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment