Country world news: भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त ,पायलट की हालत गंभीर 1की मौत

संक्षेप

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हादसे में एक क्रू मेंमर की मौत

भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त ,पायलट की हालत गंभीर 1की मौत

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ 4 नवंबर 2023 ! केरल के कोच्चि में भारतीय नौसेना का एक चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में एक क्रू मेंमर की मौत की सूचना है तो वहीं पायलट की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक भारतीय नौसेना की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है। कहा जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई है तो दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिल रही जानकारी के अनुसार चेतक हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग के लिए यूज किया जा रहा था, प्रशिक्षण के लिए इस हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी ही थी कि क्रैश हो गया। कहा जा रहा है कि शनिवार को कोच्चि स्थित भारतीय नौसेना के मुख्यालय आईएनएस गरूड़ के रनवे पर चेतक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा शनिवार को दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर हुआ है। फिलहाल केरल पुलिस और सेना की एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भारतीय नौसेना ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों ने हेलीकॉप्टर क्रैश में जन गंवाने वाले एलएएम योगेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया। भारतीय नौसेना प्रवक्ता ने कहा कि एलएएम योगेन्द्र सिंह ने कोच्चि में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी, इसके लिए हम श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।


Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment