Country World News : भारतीय गेंदबाजों का ऐसा कमाल कि दुनिया की बन गई दूसरी टीम

संक्षेप

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में ये दूसरी सबसे बड़ी जीत

भारतीय गेंदबाजों का ऐसा कमाल कि दुनिया की बन गई दूसरी टीम

विस्तृत खबरें

न्यूजरूटीन@ क्रिकेट के विश्वकप टूर्नामेंट में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया है। लगातार सफलता से टीम के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार के मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया है। इसमें गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई टीम ध्वस्त हो गई। 

बता दें कि विश्व कप 2023 का रोमांच जारी है। 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 358 रनों का लक्ष्य रखा। पर श्रीलंकाई टीम केवल 55 रन पर ही ढेर हो गई। टीम इंडिया ने 302 रनों से जीत दर्ज की। ऐसा कर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। 

ये दूसरी बड़ी जीत

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इसके अलावा भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ये लगातार सातवीं जीत है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

कमजोर साबित हुई श्रीलंका की टीम

इस बार मैच में श्रीलंका की टीम काफी कमजोर साबित हुई। सौ रन भी नहीं बना पाई। उनकी ओर से कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंका की पूरी बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निशंका को आउट कर दिया। श्रीलंका की ओर से ऐसा वर्ल्ड कप में दूसरी बार हुआ कि दोनों ओपनर्स खाता तक नहीं खोल पाए।

एक ने ही लिए 5 विकेट

श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 14 रन कसुन रंजीता ने बनाए। वहीं 5 खिलाड़ी ऐसे रहे, जो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इनमें पथुम निशंका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दुसन हेमंथा और दुष्मंथा चमीरा शामिल हैं। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई खिलाड़ी की एक भी नहीं चली। टीम का हर दांव भारतीय गेंदबाजों के आगे फेल हो गया। मोहम्मद शमी ने पांच विकेट, मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट चटकाया।

भीरत के 3 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक 

इस मैच में श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी की, जो उनके लिए दुर्भाग्य साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में कमाल की बैटिंग की। विराट कोहली और शुभमन गिल ने भारतीय पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। लेकिन ये दोनों खिलाड़ी अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। गिल ने 92 रन और कोहली ने 88 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने मैदान में आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 56 गेंदों में 82 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और 6 छक्के शामिल थे। रवींद्र जडेजा ने 35 रन और केएल राहुल ने 21 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

वनडे वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी जीत 

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 302 रनों से जीत दर्ज की। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 309 रनों से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया दूसरी ऐसी टीम है, जिसने वनडे वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा रनों से जीत दर्ज की है।

Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment