Country World news : साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 घोषित, सूर्या-राहुल-कुलदीप की छुट्टी, तो इन 3 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

संक्षेप

5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध कोलकाता के ईडन गार्डन में

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 घोषित, सूर्या-राहुल-कुलदीप की छुट्टी, तो इन 3 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ India : टीम इंडिया ने अब तक वर्ल्ड कप 2023 में 7 मुकाबले खेल लिए है और अब टीम इंडिया का अगला वर्ल्ड कप मुकाबला 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध कोलकाता के ईडन गार्डन में हैं लेकिन इस वर्ल्ड कप मुकाबले के शुरू होने से पहले टीम मैनेजमेंट के द्वारा साउथ अफ्रीका के विरुद्ध होने वाले मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 को घोषित कर दिया है और बीसीसीआई के गुप्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले में सूर्य, राहुल और कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से बाहर करके इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिलेगा।

केएल राहुल और कुलदीप को दिया जा सकता है प्लेइंग 11 से आराम
टीम मैनेजमेंट अब वर्ल्ड कप 2023 के अंतिम 2 ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में अपने खिलाड़ियों को वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत आराम देना चाहेगी। टीम मैनेजमेंट साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 5 नवंबर को होने वाले मुकाबले में केएल राहुल और कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से आराम देने का मौका दे सकती है क्योंकि इन दोनो ही खिलाड़ी ने अब तक टीम इंडिया के लिए सभी वर्ल्ड कप मुकाबले खेले है।

सूर्यकुमार यादव को किया जा सकता है प्लेइंग 11 से बाहर
टीम मैनेजमेंट साउथ अफ्रीका के विरुद्ध होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग 11 से बाहर करने का फैसला कर सकती है। सूर्यकुमार यादव ने अब तक इस वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए 3 मुकाबले खेले है लेकिन उन्होंने इन मुकाबलों में 2, 49 और 12 रन की पारी खेली है। सूर्यकुमार यादव के इसी औसतन प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव की जगह अन्य किसी भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका दे सकती है।
शार्दुल, ईशान और अश्विन को मिल सकता है मौका
अगर टीम मैनेजमेंट साउथ अफ्रीका के विरुद्ध होने वाले मुकाबले में सूर्य, राहुल और कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 बाहर करने का फैसला करती है तो टीम मैनेजमेंट उनकी जगह शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन और रवीनचंद्रन अश्विन को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका दे सकती है। शार्दुल ठाकुर ने इस वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के 3 मुकाबले, ईशान किशन ने 2 मुकाबले और रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया के लिए इस वर्ल्ड कप में केवल 1 ही मुकाबला खेला है।


Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment