Raipur News : भारतीय थल सेना में ‘अग्निवीर भर्ती’ हेतु आवेदन की तिथि 13 फरवरी से 22 मार्च तक

संक्षेप

सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक

भारतीय थल सेना में ‘अग्निवीर भर्ती’ हेतु आवेदन की तिथि 13 फरवरी से 22 मार्च तक

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर : 12 फरवरी 2024/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वी कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी।

अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-29652212 या 0771-2965213 पर संपर्क करें।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment