Balod news : सीएमएचओ की आदिवासी ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण यात्रा पर विवाद: मीडिया प्रचार से छवि खराब करने का आरोप

संक्षेप

छत्तीसगढ़ आदिवासी ब्लॉक: सीएमएचओ निरीक्षण के बाद मीडिया की छवि बिगाड़ने वाली कोशिशों पर सवाल

Balod news : सीएमएचओ की आदिवासी ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण यात्रा पर विवाद: मीडिया प्रचार से छवि खराब करने का आरोप

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बालोद। बीते दिनों बालोद जिला अस्पताल के आकस्मित निरीक्षण पर दुर्ग संभाग आयुक्त एसएन राठौर पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत की। जिसको लेकर कुछ समाचार पत्रों में भ्रामक खबर प्रकाशित कर दुष्प्रचार किया जा रहा है।

विदित हो कि जिला अस्पताल का मुखिया यानी मुख्य अधिकारी सिविल सर्जन होता है। बालोद जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के पद पर डॉक्टर श्रीमाली पदस्थ है। जिस दिन संभागायुक आकस्मिक दौरे पर थे उस दिन बालोद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएल उइके स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आदिवासी ब्लॉक डौंडी के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण पर गए हुए थे। चूंकि संभागायुक्त आकस्मिक दौरे पर थे बावजूद इसके जिला अस्पताल में सभी डॉक्टर और स्टाफ मौजूद थे। साथ ही अस्पताल के सिविल सर्जन भी मौजूद थे। ऐसे में जिला अस्पताल से जुड़ी सारी जानकारी सिविल सर्जन के पास मौजूद होती है और उन्हीं के माध्यम से जानकारी प्रदेश में सीधे पहुंचाई जाती है। जिला अस्पताल के अलावा सभी सामुदायिक, प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्र के जिले के मुखिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की होती है। यही कारण है कि संभागायुक्त के दौरे के दिन सीएमएचओ आदिवासी ब्लॉक पहुंचे हुए थे। ऐसे में एक मीडिया में प्रकाशित खबर को बालोद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे एल उईके ने भ्रामक खबर बताया है और कहा कि जानबूझकर छवि धूमिल करने के लिए उक्त खबर को प्रकाशित किया गया है। उनका कहना है कि सिविल सर्जन के माध्यम से सारी जानकारियां प्रदेश और उनके कार्यालय तक पहुंचती है जिला अस्पताल का सभी कार्य सिविल सर्जन ही देखते हैं संभाग आयुक्त के दौरे के दिन वह मौजूद थे।