Sarangarh News : बिलाईगढ़ विधान सभा पवनी पहुचे CM बघेल आमसभा में कांग्रेस प्रत्यासी को जिताने की अपील

संक्षेप

सी एम बघेल कांग्रेस की उपलब्धियों को बताते हुए कविता प्राण लहरे को जिताने की अपील की

बिलाईगढ़ विधान सभा पवनी पहुचे CM बघेल आमसभा में कांग्रेस प्रत्यासी को जिताने की अपील

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ सारंगढ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री भुपेश बघेल आज बिलाईगढ़ विधानसभा के पवनी के स्कूल मैदान में पहुंचे, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने चुनावी आमसभा में आस पास से हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता, किसान व ग्रामीणों को अपने सम्बोधन में कांग्रेस प्रत्याशी श्री मति कविता प्राण लहरें को वोट देने की अपील की, वहीँ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आमसभा को संबोधित करते हुऐ कहा कि केंद्र की मोदी सरकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है, लगातार मोदी जी केवल जुमला फैला रहें है, 15 वर्षो तक रमन सिंह की सरकार केवल किसानों को झूठ बोलकर ठगा है, रमन सिंह ने ऐसा कोई सगा नही जिसको ठगा नही भी कहा। इसके अलावा कांग्रेस की सरकार किसान, मजदूर के हितों के लिए कार्य कर रही है, लेकिन ये भाजपा की सरकार केवल झूठ बोलकर जनता को ठगी है, श्री बघेल ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 2 घंटे में ऋण माफ किया जायेगा। साथ ही 200 यूनिट तक बिजली का बिल आने पर कोई चार्ज नही देना पड़ेगा। 20 क्वांटल धान कांग्रेस की सरकार खरीदेगी। भूमिहीन परिवारों को 10 हजार रुपये भी देगी। साथ ही प्रत्येक परिवार को 500 रुपये में घरेलू सिलेंडर सरकार देगी। चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है ,वहीं कांग्रेस की घोषणा पत्र का ब्याख्या करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का अपील किया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही पिछले पंचवर्षीय के भांति किसानो का कर्जा माफ किया जावेगा।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment