Raipur News : सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, आप के प्रत्याशियों के लिए करेंगे रोड शो

संक्षेप

केजरीवाल और भगवंत मान आज रायपुर करेंगे चुनावी प्रचार

सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, आप के प्रत्याशियों के लिए करेंगे रोड शो

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी के बीच अब आम आदमी पार्टी (आप) ने भी केंद्रीय ताकत झौंक दी है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज रायपुर पहुंचेंगे और चुनावी प्रचार में जुट जाएंगे. इस दौरान दोनों नेता आमसभा और रोड शो करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोपहर 1.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद रायपुर से अकलतरा के लिए रवाना होंगे. जहां दोनों नेता अकलतरा में अपने पार्टी के प्रत्याशी के हित में प्रचार और रोड शो करेंगे. वहीं बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे. फिर 4 नवंबर को मस्तूरी और कवर्धा में रोड शो करेंगे. उसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment