न्यूज रूटीन@ रायपुर,। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र से किसानों की बल्ले-बल्ले कर दिया है। अगर बीजेपी की सरकार आती है, तो उनकी योजना में सभी वर्ग को साधने की उनके बेहतर भविष्य का खाका तैयार किया गया है।
इसके लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र को जारी किया। संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी टैग लाइन के साथ जारी किया गया है।
घोषणा पत्र की प्रमुख बिंदु
3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी का वादा
- प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी का वादा।
- धान खरीदी का एक मुश्त भुगतान का ऐलान
- दो साल के अंदर 1 लाख पदों पर सरकारी भर्ती
- आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख तक का इलाज मुफ्त
- मतहारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार मिलेंगे।
- 18 लाख पीएम आवास बनाए जाएंगे।
- भूमिहीन किसानों को हर साल 10 हजार की सहायता राशि दी जाएगी।
- बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर डेढ़ लाख की सहायता दी जाएगी।