Kanker News : PM मोदी के दौरे से पहले बड़ी खबरः कांकेर में नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

संक्षेप

नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या गांव में दहसत माहौल

PM मोदी के दौरे से पहले बड़ी खबरः कांकेर में नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ कांकेर ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है कि, धुर नक्सल प्रभावित छोटे बेठिया इलाके में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या की है। बीती शाम नक्सलियों ने तीनों ग्रामीणों का अपहरण किया था।

नक्सल भय में ग्रामीणों ने अब तक पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

वहीँ पुलिस का कहना है कि, बीते दरमियानी रात कांकेर थाना छोटबेटिया के महाराष्ट्र सीमा से लगे गाँव मोरखंडी में नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों को महाराष्ट्र C- 60 गढ़चिरौली विशेष टीम के मुखबिर बताते हुए हत्या की सूचना मिली थी.

नक्सली द्वारा मौक़े पर C60 के मुखबिरी के संबंध में पर्चा फैके है। मारे गए ग्रामीणों का नाम (1) कुल्ले कतलामी – 35 वर्ष, (2) मनोज कोवाची 22 वर्ष, (3) डुग्गे कोवाची 27 वर्ष सभी मृतक निवासी मोरखंडी, थाना छोटबेटिया, तह- पखांजूर का है। मामले की जाँच की जा रही है.

Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment