Bilaigarh News : जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ शिव कुमार डहरीया के प्रचार प्रसार में जुटे युधिष्ठिर नायक

संक्षेप

डहरिया जी के प्रचार में जुटे नायक

Bilaigarh News : जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ शिव कुमार डहरीया के प्रचार प्रसार में जुटे युधिष्ठिर नायक

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @  बिलाईगढ़  - जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ शिव कुमार डहरीया के प्रचार प्रसार में बिलाईगढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलोदा बाजार अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान की अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने अपनी पूरी टीम सहित, दिन दोगुनी रात चौगुनी, प्रचार प्रसार में जुड़ गए हैं, 
      नायक जी ने झंडा, बैनर, पोस्टर, पांपलेट आदि संसाधनों के साथ अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलकर, बैठकर, पारा टोला मे मीटिंग कर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिव डहरिया के पक्ष में प्रचार करने लगे हुए हैं, प्रचार प्रसार के दौरान कांग्रेस के गारंटी पत्र को पढ़कर, सुनाकर, समझाया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में, आमजन में, कांग्रेस के प्रति अपार जन समर्थन झलक रही है l
      नायक जी ने मिडिया को बताया कि प्रचार प्रसार के दौरान हमे भाजपा के प्रति लोगों में नाराजगी देखने को मिला, आमजन समझने लगे हैं कि नोटबंदी, जीएसटी, थाली बजाना, ताली बजाना, मोबाइल जलाना आदि विभिन्न गति विधि से देश मे क्या हुआ है, अंत में बताया कि, पूरे जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति अपार जन समर्थन है, निश्चित ही हम पूर्ण बहुमत से चुनाव जीत रहे है l