न्यूज रुटीन @ अम्बागढ़ चौकी । विकासखंड के ग्रामीणों को पावर कट व लो वोल्टेज के चक्कर में आर्सेनिक प्रभावित दो दर्जन से भी ज्यादा गांवों में एक बार फिर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है।गर्मी के मौसम में लोगों को समूह जल सयंत्र योजना से पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए मजबूरी में फिर गांवों में हैंडपंप व कुंए से आर्सेनिक युक्त पानी पीना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार लो वोल्टेज के कारण बीते आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई हैं इससे आर्सेनिक प्रभावित गांवों में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है।
आठ वर्षो में विभाग नही सुधार पाए लो वोल्टेज की समस्या
हर वर्ष गर्मी लगते ही बिजली की खपत बढ़ जाती है इससे पूरे क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या होती है जबकि यह समस्या अभी नही बल्कि आठ वर्षों से आते आ रही है जिसके लिए पीएचई विभाग के पूर्व में रहे अधिकारी व वर्तमान में पदस्थ अधिकारी ने इस समस्या पर ध्यान नही दिया गया जिसके चलते ब्लॉक के आर्सेनिक प्रभावित ग्राम हाथीकन्हार, केकतीटोला, सोनसायटोला, कौडूटोला, मांगाटोला, सांगली, तेलीटोला, कोटरा, बांधाबाजार, ढाढुटोला, जोरातराई, जादूटोला, भनसुला, पांगरी, बिहरीकला, बिहरीखुर्द, कौडीकसा, अरजकुंड, भगवानटोला, मुलेटीटोला आदि गांवों में लगभग आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है रामू, कृष्णा,ओंकार, राजेश, भागीरथी,राम कुमार,प्रीत कुमार,पूनम,देव चंद, सहित अन्य शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पूरी गर्मी भर उन्हें इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है । गर्मी का मौसम लगते ही एक उम्मीद जगी थी की समस्या का अब निराकरण हो गया होगा लेकिन अभी भी उन्हें पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है और मजबूरी में जीवन चलाने केलिए आर्सेनिक युक्त पानी पीना पड़ रहा है।
वाटर फिल्टर प्लांट से 18 गाँवो की होती है पेयजल की आपूर्ति
आपको बता दे कि ग्रामो में पेयजल की आपूर्ति पीएचई विभाग द्वारा की जाती है जिनके माध्यम से ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक आर्सेनिक प्रभावित ग्रामों में पिछले आठ वर्षो से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाती है। यह फिल्टर प्लांट 28 करोड़ की लागत से बनाई गई है जिसमे योजना के तहत आर्सेनिक प्रभावित 24 ग्रामों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए समूह जल सयंत्र योजना संचालित है। नगर में शिवनाथ नदी पर इंटेकवेल व दंतेश्वरी मंदिर पहाड़ी वार्ड 5 में फिल्टर प्लांट बना हुआ है। इस योजना का क्रियान्वयन पिछले आठ वर्ष से पीएचई विभाग द्वारा किया जा रहा है। लेकिन आए दिन पावर कट व लो वोल्टेज के कारण आर्सेनिक प्रभावित दो दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे इन गांवों के ग्रामीणों में शासन व प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।
प्रशांत पांसे ए ई विद्युत मंडल अंबागढ़ चौकी - विद्युत विभाग की तरफ से वाटर फिल्टर प्लांट में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कोई परेशानी नहीं है हमारे तरफ से पूरी कोशिश रहती है कि प्लांट में किसी तरह की भी समस्या ना आए।