Raipur News : विष्णुदेव साय ने दो टूक शब्दो में कही बड़ी बात नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी

संक्षेप

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए

विष्णुदेव साय ने दो टूक शब्दो में कही बड़ी बात नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। इस मामले को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो टूक लहजे में कहा है कि नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जांच की मांग करने वाले कांग्रेसी अब यह साफ-साफ जान लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है। सीएम साय ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता कल 19 अप्रैल को करने जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि कांकेर मुठभेड़ को लेकर जिस तरह के बयान कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों को पाल-पोसकर संरक्षण देने का काम कांग्रेस हमेशा करती रही है जो अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के निर्दोष बेटों के खून से बस्तर की धरती को लाल किया है। 

Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment