Janjgir champa news: शराब पीने से दो लोगों की मौत... आक्रोशित लोगों ने किया बिर्रा चौक पर चक्काजाम

संक्षेप

करही में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत, परिजनों ने उठाई कार्रवाई की मांग

Janjgir champa news: शराब पीने से दो लोगों की  मौत... आक्रोशित लोगों ने किया बिर्रा चौक पर चक्काजाम

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ बिर्रा (जांजगीर-चांपा): बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में मंगलवार सुबह अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव और मृतकों के परिवारों में मातम और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही अवैध शराब बेचने वाले से सूरज यादव (30) और मनोज कश्यप (34) ने सुपर ग्रिप्सी नामक बांड का गोवा खरीदा और सेवन करते ही दोनों युवक अचेत हो गए। तुरंत उन्हें इलाज के लिए सारंगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

परिजनों के आरोप

मृतकों के परिवारों ने आरोप लगाया है कि गांव में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार होता है और शराब मिलावटी हो सकती है। परिजनों का कहना है कि शराब बिक्री करने वालों की लापरवाही ही दोनों की मौत का कारण बनी। इस पूरे प्रकरण पर उन्होंने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

परिवारों पर टूटा दुख का पहाड़

  • मनोज कश्यप अपने घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

  • सूरज यादव भी परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पीछे पत्नी और माता-पिता हैं।
    दोनों की अचानक मौत से परिवारों पर गहरा संकट आ पड़ा है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

पुलिस की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अवैध शराब बिक्री के आरोपों की भी पड़ताल कर रही है।