न्यूज रुटीन @ बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माहुद बी में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के लिए समय समय पर दान देने वालों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए समय प्रबंधन बहुत आवश्यक है।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख थे। अध्यक्षता प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माहुद बी खुमान सिंह देशमुख ने की। विशेष अतिथि राजेश कुमार सिन्हा समाजसेवी, गणेश तिवारी समाजसेवी डायरेक्टर रौनक ग्रुप दुर्ग, संतोष कुमार शर्मा अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति , गेंदलाल ठाकुर विधायक प्रतिनिधि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति , अजय कुमार गेडाम , नवीन कुमार यादव विकासखंड शिक्षा अधिकारी गुण्डरदेही , पूजा बलदेव कंवर उप अभियंता लोक निर्माण विभाग बालोद, सी आर साहू सेवानिवृत प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माहुद बी , पारख साहू अध्यक्ष प्रबंधन एवं महाविद्यालय, केआर साहू प्राचार्य नवीन महाविद्यालय माहुद बी, सरपंच राकेश ठाकुर, कामता सिन्हा समाजसेवी, नारायण दास साहू पूर्व सरपंच, नेतराम सिन्हा , लोकनाथ यादव, यादव राम सपहा , लोकेश कुमार साहू, सीताराम श्याम कवि एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक, तरुण कुमार सोनी, भानु प्रताप सिन्हा, अंकित साहू, परमेश्वर साहू,
आदि उपस्थित रहे।
,,,बॉक्स
बच्चों में डालें संस्कार की शिक्षा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने कहा कि हम किताबी शिक्षा के अलावा बच्चों में संस्कार की शिक्षा भी दें। माता-पिता और गुरुजनों की जिम्मेदारी है कि बच्चे संस्कारित बने ताकि आगे हमारी संस्कृति की रक्षा हो सके उन्होंने कई प्रेरक घटनाओं से बच्चों को आगे बेहतर शिक्षा की प्रेरणा दी।
दानदाताओं के सहयोग से स्कूल निरंतर कर रहा विकास
आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य खुमान सिंह देशमुख ने कहा कि इस स्कूल का निरंतर विकास हो रहा है। दानदाताओं के सहयोग से विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि स्कूल के बच्चों ने कई उपलब्धियां हासिल की है। शिक्षा के अलावा खेल के क्षेत्र में बच्चे स्कूल का नाम रोशन किए हैं।
इन दानदाताओं का किया गया सम्मान
प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख डोम शेड निर्माण के लिए 1.60 लाख, राजेश कुमार सिन्हा समाजसेवी मां सरस्वती मंदिर निर्माण, गणेश तिवारी 75 हजार रुपए, जितेंद्र देशमुख 45 हजार रुपए, अजय कुमार गेडाम उपसंचालक समाज कल्याण 20,000, पूजा बलदेव कंवर अभियंता लोक निर्माण विभाग बालोद 15,000, संतोष कुमार शर्मा अध्यक्ष शाला विकास समिति 12,000 , खुमान सिंह देशमुख प्राचार्य 10,000, जितेश कुमार ठाकुर व्याख्याता 10000 , भानु प्रताप सिंह एवं अंकित कुमार सिंह 25000 , लोकेश कुमार साहू 10000 , समाजसेवी पूर्व जनपद सदस्य गेंद लाल ठाकुर विधायक प्रतिनिधि 10000 , यादव राम सपहासमाजसेवी 5000, तरुण कुमार सोनी , नीलकंठ पटेल, अंकित कुमार , सी आर साहू , नरेश चंद्रवंशी, परमेश्वर साहू , डोमन देशमुख, रमेश कुमार ठाकुर एवं आदर्श मानस मंडली माहुद आदि दान दाताओं को सम्मानित किया गया। इनके अलावा स्कूल के पूर्व छात्रों का भी सम्मान किया गया।
रंगारंग प्रस्तुति में मोहा मन
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसमें कर्मा, ददरिया, सुवा, छत्तीसगढ़ महतारी की गीत और नृत्य को लोगों ने खूब पसंद किया। मुख्य अतिथि व प्राचार्य सहित कार्यक्रम में पहुंचे अनेक लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए नकद पुरस्कार उन्हें पुरस्कृत भी किया।