Bilaigarh News : सड़क का निर्माण स्तरहीन ,लोगों ने पुनः नया सड़क बनाने की मांग किया

संक्षेप

सड़क निर्माण पर बड़ा घोटाला 1 सप्ताह में सड़क गड्ढे में तब्दील

Bilaigarh News : सड़क का निर्माण  स्तरहीन ,लोगों ने पुनः नया सड़क बनाने की मांग किया

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ विधानसभा के अंतर्गत वनग्राम देवरूम से देवगांव तक निर्मित  डबल्यू बी एम सड़क का निर्माण कार्य स्तरहीन होने के कारण एक सप्ताह में ही गडढ़ों में तब्दील हो गया है,



इसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों के द्वारा उच्च अधिकारियों से करने के बाद भी अभी तक  कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाया ।



       प्राप्त समाचार के अनुसार देव रूम बैरियर से देवगांव तक निर्मित डबल्यू बी एम सड़क गुणवत्ताहीन होने के कारण सप्ताह भर में ही बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया जिसकी  लिखित शिकायत स्थानीय लोगो के द्वारा उच्च अधिकारियों से किया गया था इसमें अब तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं होने से जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका में सवालिया निशान उत्पन्न हो रहा है । ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सड़क निर्माण कार्य स्तरहीन होने के कारण एक सप्ताह में ही गड़ढ़ों में तब्दील हो गया तथा निर्माणाधीन स्थल पर कोई भी सूचना फलक नहीं लगाया गया था जिसे पता चल सके कि कार्य एजेंसी ,लागत राशि ,प्रशासकीय स्वीकृति एवं कार्य संपादन अवधि आदि का पता चल सके । ग्रामीणों के अनुसार 72 लाख रुपए की लागत के प्रशासकीय स्वीकृति  में मात्र 20 लाख रुपए खर्च कर उक्त सड़क को बनाया गया है इसमें बोल्डर के स्थान पर फर्शी पत्थर का उपयोग किया गया है40 से 60 एमएम बोल्डर की जगह 30 से 40 एम एम बोल्डर के जगह फर्शी पत्थर का उपयोग किया गया है ।मुरूम की जगह सड़क किनारे की मिट्टी को डाल दिया गया है साथ ही पानी डालकर रोलर नहीं चलाया गया है । नवनिर्मित डब्ल्यू बी एम सड़क की मोटाई  5 इंच से ज्यादा नहीं है ।ग्रामीणों ने स्तरहीन सड़क निर्माण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुनः गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग किया है ।
     ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ,गोपलाल पटेल, तुलाराम पटेल पंच, कन्हैया बरीहा पंच, दुर्योधन पटेल, पवन बरीहा पंच, लोकनाथ पटेल एवं ग्राम वासियों की  शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिलाईगढ़ विधानसभा के विधायक माननीय कविता प्राण लहरे ने इसकी शिकायत वन मंत्री केदार कश्यप से कर उचित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग किया है ।
    इस संबंध में देवपुर के वन क्षेत्राधिकार पुष्पेंद्र साहू से मोबाइल में संपर्क करने पर बताया कि आरोप लगाने के लिए कोई भी स्वतंत्र है हमने पूरी गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण कराया है तथा वाइब्रो रोलर भी चलाया है जिससे लोगों ने देखा है।