न्यूज रुटीन @ रायपुर। कोंडागांव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर कोंडागांव के सख्त निर्देशों के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत कई लापरवाही और गुणवत्ताहीन निर्माण के मामलों पर कार्रवाई की है। विभाग ने 19 ठेकेदारों के कुल 37 कार्य तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 31.17 करोड़ रूपए है।कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि कई ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया या काम में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई। कई स्थानों पर पानी टंकी निर्माण, जल आपूर्ति और बोरवेल खनन का कार्य अधूरा छोड़ा गया था। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने यह कड़ा कदम उठाया है।निरस्त किए गए ठेकेदारों की लगभग 23.38 लाख रुपये की अमानत राशि शेष कार्यों के लिए प्रक्रियाधीन निविदा में उपयोग की जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा निधि भी जब्त की जाएगी और इन ठेकेदारों को आगामी निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।स्ट्राइक लिस्ट में मेसर्स अदिती इन्फ्राबिल्ड, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया में श्रीग कंस्ट्रक्शन, मेसर्स किसान बोरवेल्स, के. जी. एन. कंस्ट्रक्शन, मेसर्स आकार कंस्ट्रक्शन, श्री महेश विदवानी, मेसर्स आधार कंस्ट्रक्शन सहित कुल 19 ठेकेदार शामिल हैं।
>