Dhamtari News : हत्या का आरोपी फरार, एसपी ने कहा -जल्द होगा पुलिस गिरफ्त में

संक्षेप

कलयुगी पुत्र ने की पिता की हत्या

हत्या का आरोपी फरार, एसपी ने कहा -जल्द होगा पुलिस गिरफ्त में

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ धमतरी : धमतरी जिला न्यायालय से हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद हड़बड़ाई हुई पुलिस ने फरार कैदी की तलाश के लिए अलग से टीम गठित कर दी है। धमतरी एसपी आंजने वाष्र्णेय ने दावा किया है कि जल्दी फरार कैदी को ढूंढ लिया जाएगा।
मामला बोरई थाना क्षेत्र का है हेमलाल सोरी नाम के युवक ने अपने ही पिता की लाठियां से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हेमलाल सोरी को बोरई थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और इस मामले की सुनवाई के लिए हेमराज सोरी को जिला न्यायालय में पेश किया गया था। अदालत ने हेमलाल सोरी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और कैदी को जेल दाखिल करने से पहले जरूरी औपचारिक कार्रवाई की जा रही थी और सिंगल फिंगरप्रिंट लेने के लिए हेमलाल स्टोरी के हाथों से हथकड़ियां खोली गई। इस बीच पुलिस की टीम जो हेमराज सोरी के साथ थी उसका भी ध्यान इधर-उधर भटका कर मौका पाकर हेमराज सोरी वहां से फरार हो गया। अब आरोपी की तलाश में पुलिस तो लगी हुई है। साथ ही साथ यह घटना कैसे घटी इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद लापरवाह पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जानी है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment