Sarangarh news : रेत माफिया पर खनिज विभाग का शिकंजा! सरसींवा में 3 ट्रेक्टर पकड़े, तस्करी का जाल ध्वस्त

संक्षेप

सरसींवा क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन करने वाले 3 ट्रेक्टर जप्त

Sarangarh news : रेत माफिया पर खनिज विभाग का शिकंजा! सरसींवा में 3 ट्रेक्टर पकड़े, तस्करी का जाल ध्वस्त

विस्तृत खबरें

न्यूज  रुटीन @ सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 फरवरी 2026। जिला खनिज अमला ने सरसींवा तहसील क्षेत्र में गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन पर कड़ा प्रहार करते हुए तीन ट्रेक्टरों को जब्त कर लिया। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में ट्रेक्टर नंबर CG11 AW 8523, CG22 AD 1523 और एक ईशर ट्रेक्टर (SOLD) को पकड़ा गया, जिन्हें थाना सरसींवा को सुरक्षार्थ सौंप दिया गया।यह सख्ती छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। क्षेत्र में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की शिकायतें बढ़ रही थीं, जिसके चलते खनिज अमला ने विशेष निगरानी बढ़ाई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी, ताकि खनिज संसाधनों की लूट रोकी जा सके। स्थानीय ग्रामीणों ने इस कदम का स्वागत किया है, जो पर्यावरण और राजस्व संरक्षण के लिए जरूरी है।