Raipur News : प्रेमी ने किया प्रेमिका पर प्राण घातक हमला , चाकू से किया था वार राजधानी का है मामला ,

संक्षेप

सरफिरे युवक ने युवती पर किया जानलेवा हमला

प्रेमी ने किया प्रेमिका पर प्राण घातक हमला , चाकू से किया था वार राजधानी का है मामला ,

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ रायपुर। राजधानी रायपुर  के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े युवक ने युवती पर चाकू से वार कर दिया। युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी युवक तेलीबांधा तालाब में कूद गया। इस घटना के बाद देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  घटना की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। SDRF की टीम ने आरोपी का रेस्क्यू किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि  युवक लोकेश ने  युवती पर धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी युवक तेलीबांधा तलाब में कूद गया। तालाब में कूदकर वह भागने की फिराक में था । पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने आरोपी युवक का रेस्क्यू कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटले ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment