Bilaigarh News : चैत्र नवरात्रि का महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है

संक्षेप

नवनिर्मित मां समलाई मंदिर में मां समलाई की भव्य प्रतिमा विराजित भक्तों का लगा ताता

Bilaigarh News : चैत्र नवरात्रि का महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बिलाईगढ़ । अनु विभाग मुख्यालय बिलाईगढ़  में चैत्र नवरात्रि का महापर्व  श्रद्धा भक्ति एवं बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बिलाईगढ़ स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां समलाई मंदिर  में आज सप्तमी के अवसर पर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।  मुख्यालय बिलाईगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि का महापर्व बड़े धूमधाम एवम श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है बिलाईगढ़ स्थित सिद्ध शक्तिपीठ  मां समलाई मंदिर में आज सप्तमी   के अवसर पर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है । 72 फीट ऊंची नवनिर्मित मां समलाई मंदिर में मां समलाई की भव्य प्रतिमा विराजित है, श्रद्धालुओं के द्वारा मनोकामना ज्योति क्लास प्रज्वलित कराया गया है मान्यता यह है कि जो भी श्रद्धालु पूरे आस्था और विश्वास के साथ  यहां माता के दरबार में हाजिरी लगाता है उनकी मन्नते जरूर पूरा होती है ।
सूत्रों के मुताबिक मंदिर परिसर  स्थित ज्योति कक्ष में 477 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित है बिलाईगढ़ एवं आसपास से माताये , बहने एवं श्रद्धालु गणों का सुबह से लेकर शाम तक तांता लगा हुआ है। शाम होते ही मंदिर एवं परिसर में जस गीत एवं माता सेवा गीत से पूरा परिसर भक्तिमय हो जा रहा है।