GPM News : प्रयास राज से दुर्ग जा रही बस में लगी आग जलकर हुई खाक

संक्षेप

यात्री बस सुबह-सुबह भीषण हादसे का हुआ शिकार

प्रयास राज से दुर्ग जा रही बस में लगी आग जलकर हुई खाक

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ गौरेला पेंड्रा मरवाही -  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से छत्तीसगढ़ से दुर्ग जा रही है यात्री बस सुबह-सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गई , चलती यात्री बस में आग लग गई जिससे बस पूरी तरह जल कर खाक हो गई जबकि बस में सवार 80 से 90 यात्रियों को बस से जल्दी-जल्दी उतार कर सुरक्षित किया गया, आग के लगने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला बेरियर के पास बांधा मूढा के पास प्रयागराज से दुर्ग जा रही स्लीपर  बस देखते ही देखते खाक हो गई  ।  जहां  बस में अफरा तफरी मच गया जिसके बाद बस के यात्रियों  को सुरक्षित बाहर निकाला गया 
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में सवार यात्री फिलहाल सभी सुरक्षित हैं।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment