Dongrgarh News : दरिंदे ने गाय से मिटाई हवस, गाय देखकर बिगड़ी युवक की नियत, किया दुष्कर्म, पकड़े जाने के डर से करने लगा ये शर्मनाक हरकत

संक्षेप

धर्म नगरी में हैवानियत गाय से मिटाई हवस

Dongrgarh News : दरिंदे ने गाय से मिटाई हवस, गाय देखकर बिगड़ी युवक की नियत, किया दुष्कर्म, पकड़े जाने के डर से करने लगा ये शर्मनाक हरकत

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ डोंगरगढ़। धर्म नगरी डोंगरगढ़ से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां युवक ने एक गाय के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलगांव का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात गांव के चौक में आरोपी टंकेश्वर कवर एक गाय के साथ दुष्कर्म कर रहा था, जिसे कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी भागने लगा, जिसके कारण उसे पैर में चोट भी लगी है। वहीं यह घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। 

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ता डोंगरगढ़ थाने पहुंचे और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी टंकेश्वर कवर को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।