Bilaigarh News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में राष्ट्रगीत की 150वीं जयंती मनाई गई

संक्षेप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में राष्ट्रगीत की 150वीं जयंती मनाई गई

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में राष्ट्रगीत की 150वीं जयंती मनाई गई

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में राष्ट्रगीत की 150 वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर केंद्र के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशी कुमार जायसवाल ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रगीत हमारे देश की एकता, सम्मान और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से राष्ट्रभक्ति की भावना और मजबूत होती है।



कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुई, जिसमें सभी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ भाग लिया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

अंत में सभी कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।


Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment