Sarangarh news : पेंशनरों के हक की लड़ाई तेज सारंगढ़ बैठक में उठीं महत्वपूर्ण मांगें

संक्षेप

पेंशनरों के हक की लड़ाई तेज: सारंगढ़ बैठक में उठीं केंद्र-राज्य स्तर की अहम मांगें

Sarangarh news : पेंशनरों के हक की लड़ाई तेज सारंगढ़ बैठक में उठीं महत्वपूर्ण मांगें

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सारंगढ़। भा. राज्य पेंशनर्स महासंघ छग प्रदेश, जिला सारंगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक अग्रसेन भवन सारंगढ़ में संपन्न हुई, इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर कौशल बेहार ने की। बैठक में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य परमेश्वर स्वर्णकार, प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी , संगठन मंत्री टीपी. सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त व्याख्याता शिव कुमार स्वर्णकार को भा. राज्य पेंशनर्स महासंघ छग प्रदेश, जिला सारंगढ़ का जिला संयोजक, सेवानिवृत उपपुलिस अधीक्षक नंद लाल धृतलहरे को सरसीवां तहसील के अध्यक्ष नियुक्त किए गए ।

प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने अपने संबोधन में महासंघ की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि रायपुर में सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल तथा पेंशन संचालनालय की स्थापना महासंघ के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महासंघ की मांग पर पेंशनरों एवं कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसके आदेश शीघ्र जारी होने की संभावना है।
उन्होंने आगे मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) को शीघ्र विलोपित करने, केंद्र के समान 3% महंगाई राहत देने, कम्यूटेड राशि की कटौती 11 वर्षों में समाप्त करने तथा सभी संभाग एवं जिलों में पेंशन कार्यालय स्थापित करने की मांग उठाई। कार्यक्रम संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष देवनारायण साहू ने किया । इस अवसर पर शिव कुमार स्वर्णकार, मनीराम कुर्रे ने भा. राज्य पेंशनर्स महासंघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण किये । इस
बैठक में नंदलाल धृतलहरे, रविशंकर स्वर्णकार, अंजन मेहर, मनीराम कुर्रे, केपी. चंद्रम, एनपी. तिवारी, मंगतू राम स्वर्णकार, मोह. शमीम, गणेश राम निराला, मुकुत राम कुर्रे, रामलाल, मोह. कासिम सहित पेंशनर उपस्थित रहे।