Sarangarh news : भूमिहीनों के चेहरे पर आई मुस्कान: दीनदयाल योजना से बदली तकदीर, सारंगढ़ में राशि वितरण का भव्य आयोजन

संक्षेप

भूमिहीन मजदूरों की चमकी तकदीर: दीनदयाल योजना से राशि वितरण, चेहरों पर मुस्कान

Sarangarh news : भूमिहीनों के चेहरे पर आई मुस्कान: दीनदयाल योजना से बदली तकदीर, सारंगढ़ में राशि वितरण का भव्य आयोजन

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सारंगढ़।  दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत आज जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभा कक्ष में हितग्राहियों को राशि वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कन्नौज, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे की उपस्थिति में भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई। जैसे ही हितग्राहियों को सहायता राशि मिली, उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी।
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने हितग्राहियों से इस राशि का सही उपयोग कर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी अपने संबोधन में कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। वहीं यह योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के दौरान पूरे सभाकक्ष में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। हितग्राहियों ने सरकार की इस योजना की जमकर सराहना करते हुए कहा कि यह सहायता उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है।

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना न सिर्फ आर्थिक सहायता दे रही है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य भी कर रही है। सारंगढ़ का यह आयोजन इसी बदलाव की एक मजबूत तस्वीर बनकर सामने आया। अवसर पर जिला पंचायत सीईओ SDM तहसीलदार
Sansad प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव भुवन मिश्र मंडल अध्यक्ष जय बनी, हरिशंकर निराला, चिंता साहू हरिहर जायसवाल जिला पंचायत सदस्य एवं ग्रामीण वासी उपस्थित रहे