Jashpur News जशपुर, रायगढ़ में शाह का तूफानी दौरा, सभाओं को करेंगे संबोधित…

संक्षेप

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह के दौरे को लेकर रायगढ़ जशपुर अंचल में उत्साह

Jashpur News जशपुर, रायगढ़ में शाह का तूफानी दौरा, सभाओं को करेंगे संबोधित…

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ जशपुर विधानसभा के महादेव डांड में रथ सभा को संबोधित करेंगे। वे पत्थलगांव विधानसभा के कांसाबेल में रथ सभा को संबोधित करेंगे। कुनकुरी विधानसभा के कंडोरा मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। चंद्रपुर विधानसभा के डभरा में आम सभा को संबोधित करने के बाद रायगढ़ विधानसभा के कबीर चौक से कोतरा रोड थाना तक रोड शो करेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह के दौरे को लेकर रायगढ़ जशपुर अंचल में उत्साह का जबरदस्त माहौल है। श्री शाह की सभाओं एवं अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पूरे अंचल से कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गांव-गांव से लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र मोदी जी की गांरटी 2023 में जो घोषणाएं की हैं, उनसे हर वर्ग के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सुनने लोग बेताब है। उन्हें भरोसा है कि अमित शाह क्षेत्र के लिए बेहतरी का संदेश लेकर आ रहे हैं।