न्यूज रूटीन @ सारंगढ़ । सारंगढ़ नगर के स्थानीय रेंजर पारा में शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही सारंगढ़ नगर के प्रांजल दिव्यांग विशेष स्कूल में आज शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और अपनत्व के साथ मनाया गया। संस्था की संस्थापिका ,सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हीरा देवी निराला ने स्वयं बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्कूल में स्वागत किया।
स्कूल परिसर को रंगीन गुब्बारों, फूलों और ‘आपका स्वागत है’ के बैनरों से सजाया गया था।
शिक्षकों ने आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और मुंह मीठा कराया। हर बच्चे को कॉपी-किताब भी भेंट की गई।
इस बार प्रवेश उत्सव में मानसिक, शारीरिक और वाक-बाधित सहित नए दिव्यांग बच्चों ने स्कूल में प्रवेश लिया। अब स्कूल में 42 से अधिक दिव्यांग बच्चे शिक्षा और पुनर्वास का लाभ ले रहे हैं।
हीरा देवी निराला ने कहा ...
“आज का दिन हमारे लिए त्योहार से कम नहीं है। ये बच्चे समाज की सबसे कोमल धरोहर हैं। जब एक माँ-बाप अपना बच्चा हमारे हाथ में सौंपते हैं, तो हमारा दायित्व दोगुना हो जाता है। हमारा वादा है कि यहाँ हर बच्चा पढ़ेगा, खेलेगा और आत्मनिर्भर बनेगा। तिलक सिर्फ परम्परा नहीं, ये भरोसे का तिलक है।”
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । दिव्यांग बच्चों में।उत्साह देखा गया ।