न्यूज रूटीन @ सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 मार्च 2026। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ में हर बुधवार जिला मेडिकल बोर्ड दिव्यांगजनों की जाँच कर प्रमाण-पत्र जारी करता है। इस पहल में जिले भर से दिव्यांगजन पहुँचते हैं।अराधना रुरल हेल्पेज फाउंडेशन, सारंगढ़ ने बुधवार को चिकित्सालय पहुँचकर दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र बनवाने में सहयोग प्रदान किया। संस्था ने सभी दिव्यांगजनों को फल भी वितरित किए।इस अवसर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपेश पटेल, नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. अनुप अग्रवाल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुरेश खूंटे, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रितम कुर्रे, संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर इंद्रजीत मनहर, सहयोगी प्रमोद चंद्रा, निहाल केशरवानी, डोमन चंद्रा, समाजसेवी अब्बास अली एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे।