Raipur News : सीबीएसई स्कूलों में अगले महीने से शुरू होने जा रहे हैं प्री बोर्ड एग्जाम

संक्षेप

राजधानी के निजी स्कूलों में अगले महीने से प्री-बोर्ड एग्जाम शुरू होंगे

सीबीएसई स्कूलों में अगले महीने से शुरू होने जा रहे हैं प्री बोर्ड एग्जाम

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर ! सीबीएसई से जुड़े राजधानी के निजी स्कूलों में अगले महीने से प्री-बोर्ड एग्जाम शुरू होंगे। जिसकी निजी स्कूलों में तैयारी की जा रही है। उधर, प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें पहले ही तय हो चुकी है।

इसके तहत 1 जनवरी से 15 फरवरी के बीच प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। सीजी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में प्री-बोर्ड एग्जाम होंगे या नहीं अभी तय नहीं है। इन स्कूलों में अगले महीने छमाही परीक्षाएं होंगी। प्री- बोर्ड एग्जाम को लेकर सीबीएसई से संबद्ध कुछ निजी स्कूलों से मिली जानकारी के मुताबिक दसवीं- बारहवीं की कक्षाओं में अब तक 70 प्रतिशत से ज्यादा कोर्स पूरा हो चुका है। कई स्कूलों में यूनिट टेस्ट भी हो रहे हैं। स्कूल के अधिकारियों का कहना है कि प्री-बोर्ड एग्जाम के सैंपल पेपर सीबीएसई से मिलते हैं। इसके अनुसार फिर स्कूल पेपर तैयार करते हैं। इन्हें थोड़ा टफ ही रखा जाता है, ताकि यह पता चल सके कि दसवीं-बारहवीं बोर्ड को लेकर बच्चों की तैयारी कैसी है। प्री-बोर्ड एग्जाम में जो छात्र कमजोर मिलते हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment