Bilaigarh News : पीएम उच्चतर शिक्षा छात्रवृत्ति: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 15 नवंबर तक मौका

संक्षेप

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन की तारीख अब 15 नवंबर तक

पीएम उच्चतर शिक्षा छात्रवृत्ति: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 15 नवंबर तक मौका

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना) के तहत महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी वित्तीय सत्र 2025-26 के लिए अपने आवेदन 15 नवंबर 2025 तक जमा कर सकेंगे।मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस योजना के आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से लिए जा रहे हैं। मंडल ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित थी, जिसे छात्रहित में बढ़ाकर 15 नवंबर 2025 कर दिया गया है। यह तिथि नवीन आवेदनों के साथ ही 2020 से 2024 तक के नवीनीकरण आवेदनों पर भी लागू होगी।मंडल ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक अपनी ऑनलाइन प्रविष्टि पूरी करें और यह भी सुनिश्चित करें कि आवेदन का कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य रूप से हो। कॉलेजों को प्रतिदिन सत्यापित आवेदनों को माध्यमिक शिक्षा मंडल को अग्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी पात्र विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहें।राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन के लिए विद्यार्थी www.scholarships.gov.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment