न्यूज रुटीन @ सक्ती, 08 दिसम्बर 2025// प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो गया है। जिसके तहत समर्थन मूल्य पर सक्ती जिले में अब तक 112 केंद्रों में कुल 27590.60 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 125 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिला सक्ती में आज दिनांक 08 दिसम्बर 2025 को धान खरीदी हेतु जिले के 125 उपार्जन केन्द्रों में 1602 टोकन जारी हुआ है। जिसमें 7921.488 मेट्रिक टन धान खरीदी होना है। आज दिनांक को शाम 05 बजे तक जिला के उपार्जन केन्द्रों में कुल 4695.44 मेट्रिक टन धान खरीदी हुआ है। राज्य के किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 31 जनवरी 2026 तक किया जायेगा।