न्यूज रूटीन @ बालोद, 18 मार्च 2026. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) दुर्ग क्षेत्र के बालोद विद्युत संभाग के खपरी वितरण केंद्र के 33/11 केवी कोचेरा उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया। मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल ने बताया कि पुराने 3.15 एमवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर 5 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर 10 मार्च को ऊर्जीकृत किया गया। इससे उपकेंद्र की कुल क्षमता 8.15 एमवीए हो गई। कार्य 46.63 लाख रुपये की लागत से संपन्न हुआ।इससे ग्राम रायपुरा, बिजोरा, नारगी, डारागांव, खरथुली, देवरी, पार्री, कोचेरा, सेमहरडीह, कोसमी और पारसाडीह के करीब 2325 घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और बिना रुकावट बिजली मिलेगी। ओवरलोडिंग की समस्या अब पूरी तरह दूर हो गई है।मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता श्री आर.के. मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. राय, श्री एस.के. बंड, सहायक अभियंता अजय विश्वकर्मा, श्री एच.के. हिरवानी, श्री डी.के. साहू एवं कनिष्ठ अभियंता श्रीमती नेहा साहू सहित पूरी तकनीकी टीम की सराहना की।
>