राजनांदगाँव - शासकीय हाई स्कूल चिखलाकसा विकास छुरिया जिला राजनांदगाँव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना था।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र - छात्राओं शिक्षको और ग्रामीणो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान छात्रों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर उन्हें समर्पित किया।
विद्यालय के प्राचार्य, श्री माधो लाल रावटे , ने इस अवसर पर कहा, “एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के महत्व को दर्शाता है। हम सभी को पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।
शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री चंदू लाल पटेल , प्रीतम सिन्हा , तोमन सिन्हा , सरपंच चरण यादव , ग्राम पटेल आत्माराम तुमरेकी ग्रामीम जनो ने भी इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया
हाई स्कूल चिखलाकसा के प्राचार्य श्री माधो लाल रावटे , रेवंतराम साहू , चंद्रकांत साहू , गंगाराम साहू , मधु मानिकपुरी , सहित माँघि लाल सिन्हा स्टाफ कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिए
मुख्य बिंदु:
पर्यावरण संरक्षण: इस अभियान के माध्यम से छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा हुई।
माताओं के प्रति सम्मान: छात्रों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर उन्हें सम्मानित किया।
सामूहिक भागीदारी: विद्यालय के सभी सदस्यों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विभिन्न प्रजातियों के पौधे: विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।