न्यूज रुटीन @ कोरबा ! प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देश पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में श्रम विभाग के शिविर लगाए जा रहे हैं। 11 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रतिदिन दो वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पिछले माह सभी जिलों के श्रम अधिकारियों की बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की थी। साथ ही सख्त निर्देश दिए थे कि अधिक से अधिक श्रमिक परिवारों को हर योजना का लाभ मिले। इसके लिए जरूरी है कि विभाग स्वयं श्रमिकों के पास जाए। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के निर्देश पर अब कोरबा नगर निगम क्षेत्र में शिविर लगाए जाने लगे हैं। प्रतिदिन दो वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। योजनाओं के आवेदन भरवाएं, अधिक से अधिक लाभ उठाएं- कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन शिविर के माध्यम से लोगों को हर योजना की जानकारी दी जाएगी, हितग्राही जिस भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उसका फार्म भर सकते हैं। इसके लिए विभाग मदद करेगा। शिविर में इसका लाभ उठा सकते हैं।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पात्र हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृत करने में विलम्ब न करें।
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्राप्त सभी आवेदनों में हितग्राही से एक बार में ही सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का पूरा प्रयास करें, ताकि बाद में हितग्राही को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। आवेदन निरस्त होने की स्थिति न बने। पात्र हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृत करने में बिल्कुल भी विलम्ब न करें।