न्यूज रूटीन (जगन्नाथ साहू )
बालोद ! जिले में अफसर शाही के मामले ने पकड़ा तूल छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय अर्ध शासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने सम्बंधित विभागीय अधिकारी का वाहन नहीं चलाने का निर्णय ले कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन न्याय के लिए लगाई गुहार।
दरअसल युवा डिप्टी कलेक्टर एवं गुरुर के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी प्राची ठाकुर पर सरकारी वाहन का दुरुपयोग और सरकारी फंड से अपने निजी वाहन में पेट्रोल भरवाने का आरोप ड्राइवर द्वारा लगाया गया था जिसके पक्ष में अब ड्राइवर संघ भी सामने आ गया है।
शिकायतकर्ता ड्राइवर कमल किशोर गंगराले ने आरोप लगाया है कि पूर्व अनुविभागीय अधिकारी पूजा बंसल की अवकाश (छुट्टी) पर चले जाने से उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर को प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है जिसके बाद पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन 23 जुलाई को अधिकारी सरकारी वाहन CG 02 H0042 में ड्राइवर को साथ लिए दुर्ग भिलाई और रायपुर शॉपिंग मॉल ले जा अपना पर्सनल काम किया और इस तरह बार बार सरकारी वाहन का उपयोग निजी कार्यों के लिए किया गया वहीं 29 तारीख को अधिकारी द्वारा अपने प्राइवेट कार में सरकारी बना 50 लीटर पेट्रोल भरवा लिया गया जिसका रिकॉर्ड सरकारी दस्तावेज लॉग बुक में चढ़ने को लेकर शिकायतकर्ता ड्राइवर द्वारा अधिकारी से पूछा गया तो उन्हें बिना कोई जवाब दे गाड़ी चलाने से हटा दिया गया।
वहीं एक और विभागीय ड्राइवर प्रदीप कुमार नेताम का बीते एक वर्ष में लगभग छः बार स्थानांतरण किया गया जिसके कारण ड्राइवर मानसिक रूप से परेशान है इसलिए छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय अर्ध शासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष द्वारा अब डिप्टी कलेक्टर एवं गुरुर के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी प्राची ठाकुर का सरकारी वाहन नहीं चलाने निर्णय ले कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर न्याय के लिए गुहार लगाया गया है।