Balod news : गुरुर ब्लॉक के नारागांव में अधिकारियों का औचक निरीक्षण,

संक्षेप

सियादेवी मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश बालोद।

Balod news : गुरुर ब्लॉक के नारागांव में अधिकारियों का औचक निरीक्षण,

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ गुरुर ब्लॉक के ग्राम नारागांव में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी और जनपद पंचायत सीईओ ने रविवार को औचक निरीक्षण किया।




इस दौरान अधिकारियों ने जिले के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल सियादेवी मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पर्यटन स्थल को और आकर्षक बनाने के लिए कई निर्देश दिए।अधिकारियों ने मंदिर प्रांगण में अव्यवस्थित दुकानों को सुव्यवस्थित करने, कचरा साफ करने, पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाने और परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर के झरने और स्टॉप डेम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सूचना बोर्ड लगवाने और रेलिंग लगाने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डेम से लगातार पानी के बहाव के कारण जलस्तर घट रहा है, जिस पर अधिकारियों ने मरम्मत के निर्देश दिए और बरसात में पानी के बहाव को नियंत्रित करने पर जोर दिया। मंदिर परिसर को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए फूल-पौधे, झूले और गार्डन विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षणनिरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 का भी दौरा किया। उन्होंने वहां कार्यकर्ता और सहायिका से बच्चों की संख्या, वजन, पोषण आहार और मिड डे मील की जानकारी ली। बच्चों से संवाद के दौरान उन्होंने उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें बिस्किट वितरित किए।सियादेवी जलाशय को बनाया जाएगा पर्यटन केंद्रसियादेवी जलाशय को नौका विहार (बोटिंग) से जोड़कर पर्यटन के रूप में विकसित करने पर भी विचार किया गया। इसके लिए बांध का निरीक्षण कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।स्वच्छता और जल संरक्षण के निर्देशगांव की गलियों का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने सोखता गड्ढे बनाने के निर्देश दिए ताकि निकासी जल के बहाव को रोका जा सके और वॉटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा मिले।निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच मंजुला सिंग्रामे, उप सरपंच जगन्नाथ साहू, सचिव यशवंत नेताम, मंदिर प्रबंधक भारत सिंह साहू, पंच भागा बाई, रोजगार सहायिका शीला मंडावी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।