Balod News : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: बालोद में 28 जून को 77,617 बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो की दो बूंद

संक्षेप

बालोद में 28 जून को पल्स पोलियो अभियान

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: बालोद में 28 जून को 77,617 बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो की दो बूंद

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बालोद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 28 जून 2026 को जिले के शून्य से पांच वर्ष तक के 77,617 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जे.एल. उइके ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और व्यापक माइक्रो प्लान तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। बस स्टैंड, बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ट्रांजिट टीमें तैनात रहेंगी तथा ईंट-भट्ठा, निर्माण स्थल व दूरस्थ बस्तियों तक पहुंचने के लिए मोबाइल टीमें सक्रिय रहेंगी।
डॉ. उइके ने बताया कि जिन्होंने 28 जून को बूथ पर नहीं आ पाएंगे, उनके लिए टीमें अगले 2–3 दिन घर-घर जाकर खुराक देंगी। सभी कोल्ड चेन केंद्रों पर पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है और गुणवत्ता बनाए रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अभियान के लिए डॉक्टरों, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
सीएमएचओ ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को 28 जून को नज़दीकी पोलियो बूथ पर लेकर जाएँ और पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएँ। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण हो चुका हो तो भी राष्ट्रीय अभियान में दवा पिलाना आवश्यक है। "पोलियो मुक्त समाज का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है," डॉ. उइके ने कहा।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment