जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे सहित भाजपा के 20 से अधिक नेताओं ने स्व. हरिकृष्ण पटेल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

संक्षेप

जिपं अध्यक्ष संजय सहित भाजपा नेताओं ने हरिकृष्ण पटेल को दी श्रद्धांजलि

 जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे सहित भाजपा के 20 से अधिक नेताओं ने स्व. हरिकृष्ण पटेल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सारंगढ़, बरमकेला। विकासखंड बरमकेला के ग्राम बड़े मानिकपुर निवासी प्रेमकिशोर पटेल, पूर्णचंद्र पटेल एवं नोहर सिंह पटेल के छोटे भाई स्व. हरिकृष्ण पटेल के दशगात्र कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ जिपं उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही, महामंत्री नारायण प्रधान, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बरमकेला मोहन नायक, सोसायटी अध्यक्ष मुरलीधर पटेल, वरिष्ठ नेता गजपति डनसेना, जयप्रकाश पटेल, भाजयुमो अध्यक्ष राजकिशोर पाणिग्राही, मंडल मंत्री अजय पटेल, शुकदेव दुआन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पटेल परिवारजन एवं ईष्टमित्र उपस्थित रहे।नेताओं ने दी संवेदना:
सभी नेताओं ने स्व. हरिकृष्ण पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि स्व. पटेल एक समर्पित समाजसेवी थे, उनकी कमी हमेशा खलेगी। उपाध्यक्ष अजय नायक ने प्रार्थना की कि भगवान मृतात्मा को बैकुंठ धाम प्रदान करें तथा परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।परिवार परिवारजन भावुक:
कार्यक्रम में पटेल परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। भारी संख्या में ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया, जो क्षेत्रीय एकता का प्रतीक बना। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को सबर दें।