न्यूज रूटीन @ बालोद 13 अप्रैल 2024। बालोद जिले अमलीडीह ग्राम के गोंदली नाले में एक महिला की क्षत विक्षत स्थिति में शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
गौरतलब है, की देश की रक्षा मंन्त्री राजनाथ सिंह बालोद आए हुए थे आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा इंतेजाम थे , ऐसी स्थिति में महिला की टुकड़ो में शव मिलना , एक बड़ा सवाल खड़े कर रही है ।
चुनावी माहौल के बीच हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन जिस हालत में लाश मिली है, उससे जान पड़ता है, महिला की बेरहमी से हत्या कर दि गई है। फिलहाल घटना को लेकर महिला की पहचान करने में पुलिस जुट गई है।
प्राप्त सूत्रों के मुताबिक गोंदली नाले में मनरेगा के तहत काम चल रहा था। नाले में सफाई का काम चल रहा था, इसी दौरान नाले के किनारे बोरे में भरी हुई महिला की लाश जली हुई मिली, आवारा कुत्ते ने सड़ी गली लाश की दुर्गंध पाकर बोरी पड़ी लाश के टुकड़े को नोचने में लगे थे , इसी बीच मनरेगा मजदूरो की नजर अधजला शव पर पड़ी जली हुई लाश देखकर मजदूरों के होश उड़ गये। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक महिला के शरीर के कई टुकड़े में मिली लाश को पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पुलिस टुकडे में मिली लाश की कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है। सिर कटि जली लाश को देख पुलिस जांच के जरिये ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है, बाकी अंगों के टुकड़े आखिरकार कहा है । फिलहाल पुलिस टीम, फांरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम लेकर मौके पर पहुंची हुई है। घटना के बाद पुलिस जांच जुटी हुई है।