Sarangarh Bilaigarh News : खनिज विभाग की कार्यवाही: 2 जेसीबी और 5 ट्रेक्टर जप्त

संक्षेप

अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर बडी कार्यवाही

खनिज विभाग की कार्यवाही: 2 जेसीबी और 5 ट्रेक्टर जप्त

विस्तृत खबरें

न्यूज़ रुटीन @ सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 फरवरी 2024/कलेक्टर श्री के एल चौहान के निर्देशन में छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवम् ख़ान एवं खनिज विकास आधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत खनिज अधिकारी श्री एच डी भारद्वाज के जिला खनिज अमला द्वारा अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही किया गया। खनिज अमला द्वारा सारंगढ़ क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन में संलिप्त 02 जेसीबी और 5 ट्रैक्टरों पर कार्यवाही किया गया।



01 जेसीबी ब्रेकडाउन होने के कारण मौके पर ही 01 जेसीबी तथा 02 ट्रैक्टरों को सील किया गया तथा 01 जेसीबी एवम् 03 ट्रैक्टरों को थाना सारंगढ़ के सुपुर्दगी में दिया गया। खनि अधिकारी श्री भारद्वाज ने कहा कि कलेक्टर श्री चौहान के निर्देशानुसार जिले में खनिज से संबंधित अवैध कार्यों पर निरंतर कार्यवाही किया जाएगा।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment