1894 क्विंटल धान की हेराफेरी, 43 लाख से अधिक का नुकसान
न्यूज रुटीन @ बिलाईगढ़। भटगांव पुलिस ने सलौनीकला धान खरीदी केंद्र के पूर्व फड़ प्रभारी देवनारायण चंद्रा को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। उन पर 1894 क्विंटल धान की अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का आरोप है। इस धान की अनुमानित कीमत लगभग 43 लाख 56 हजार रुपए आंकी गई है।
इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भटगांव के प्रबंधक रामरतन रत्नाकर ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।जांच में सामने आई गड़बड़ीअनुविभागीय अधिकारी वर्षा बंसल की अगुवाई में जांच टीम ने जब सलौनीकला धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया, तो फड़ में धान के बोरे बिखरे और अव्यवस्थित मिले। कई बोरे 40 किलो की तय मानक मात्रा से कम पाए गए।लोडिंग के दौरान पकड़े गए एक ट्रक के सामने और पीछे के नंबर अलग-अलग निकले। सामने का नंबर CG22P3601 और पीछे का CG22P3901 था। परिवहन के लिए DO में एक नंबर दर्ज था जबकि केंद्र पर दूसरा ट्रक लोड होता मिला।
निरीक्षण में खुली पोलजांच से सामने आया कि परिवहन के बाद केंद्र में 23877 क्विंटल धान होना चाहिए था, लेकिन 1894 क्विंटल धान कम पाया गया। राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट में संजय साहू (पूर्व समिति प्रबंधक), देवनारायण चंद्रा (पूर्व फड़ प्रभारी), भरत चंद्रा (वर्तमान समिति प्रबंधक), रामेश्वर चंद्रा (वर्तमान फड़ प्रभारी) और गीता प्रसाद साहू (कंप्यूटर ऑपरेटर) की संलिप्तता की पुष्टि हुई है।पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों पर व्यक्तिगत लाभ के लिए हेराफेरी और गबन का आरोप है। पहले चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि अब देवनारायण चंद्रा को भी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।