Rajnadgavn News : राजनांदगांव में बड़ा हादसा : पेड़ से टकराई बस, 25 से ज्यादा यात्री घायल

संक्षेप

अनियंत्रित होकर टकराई बस यात्री हुए घायल

Rajnadgavn News : राजनांदगांव में बड़ा हादसा : पेड़ से टकराई बस, 25 से ज्यादा यात्री घायल

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ राजनांदगाव,  राजनांदगांव में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां पेड़ से बस टकरा गई. इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों को मामूली चोटें आई है. यह मामला चिखली चौकी क्षेत्र के तिलई गांव के पास का है.

चिखली चौकी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा
जानकारी के मुताबिक, यात्री बस में सवार होकर राजनांदगांव से घुमका गांव की ओर जा रहे थे. तभी चिखली चौकी क्षेत्र के तिलई गांव के पास बस पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं. इन घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं. हालांकि घायलों को मामूली चोटें आई है.