Balod news : अक्षय तृतीया पर माहेश्वरी महिलाओं का नेक कार्य: शिव मंदिर में राहगीरों को मुफ्त शीतल शरबत

संक्षेप

गर्मी में राहत: अक्षय तृतीया पर माहेश्वरी महिलाओं ने शिव मंदिर में बांटा मुफ्त शरबत

अक्षय तृतीया पर माहेश्वरी महिलाओं का नेक कार्य: शिव मंदिर में राहगीरों को मुफ्त शीतल शरबत

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बालोद : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल ने तपती गर्मी में राहगीरों को शीतल शरबत वितरित कर सामाजिक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। यह सेवा पुराने बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।



धार्मिक मान्यता के अनुसार वैशाख माह में जल पिलाने से विशेष पुण्य प्राप्ति होती है। इसी भावना से प्रेरित होकर महिला मंडल ने यह आयोजन किया, जिससे राहगीरों को गर्मी से काफी राहत मिली।
कार्यक्रम में अध्यक्षा श्रीमती प्रेमा काबरा, सचिव श्रीमती किरण काबरा के नेतृत्व में संगीता टुवाणी, उमा मंत्री, संध्या मंत्री, ज्योति मंत्री, प्रीति चांडक, यशोदा चांडक, आशा चांडक, किरण पनपालिया, उषा पनपालिया, लक्ष्मी चांडक, मीणा चांडक, पूजा तापड़िया, प्रीति तापड़िया, घटा टावरी, तारा राठी, रामेश्वरी टावरी, छाया राठी एवं मीणा काबरा उपस्थित रहीं। विशेष सहयोग कमल पनपालिया, शरद अग्रवाल, तरुण बडतिया एवं अमित माधवानी का रहा।
माहेश्वरी महिला मंडल ऐसे सामाजिक-धार्मिक आयोजनों से समाज सेवा को प्रोत्साहित कर रहा है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment