Mahasamund News : महासमुंद, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा, 10 लोगों पर FIR दर्ज

संक्षेप

महासमुंद जिले में धान खरीदी में 2 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा

महासमुंद, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा, 10 लोगों पर FIR दर्ज

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ महासमुंद। जिले के पिथौरा क्षेत्र के जाड़ामुड़ा धान खरीदी फर्जीवाड़ा में शनिवार आज 10 अन्य लोगों के नाम पर FIR दर्ज किया गया है। धान खरीदी में फर्जीवाड़ा के आरोप में पहले ही समिति प्रबंधक उमेश भोई, दो ऑपरेटर मनीष प्रधान, मनोज प्राधान और एक किसान राम प्रसाद के खिलाफ बसना थाने में FIR दर्ज थी।

बता दें, महासमुंद जिले में धान खरीदी में 2 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया है। इस मामले में जोड़े गए 10 अन्य आरोपियों में संतलाल प्रधान, निराकार प्रधान, दासरथी प्रधान, बोदराम, मनोहर सहित अन्य लोगो के नाम शामिल हैं।

बसना थाना प्रभारी शंशाक पौराणिक ने बताया कि, महासमुंद कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 19 / 2/024 को धान खरीदी के प्रभारी उमेश भोई और किसान राम प्रसाद बरीहा के खिलाफ FIR  के आदेश दिए गए थे, जिस पर बसना थाने मे FIR दर्ज हुई और 5 सदस्य टीम गठित की गई थी। इसके बाद मामले में जांच अधिकारियों के जांच प्रतिवेदन के बाद फर्जीवाड़े में शामिल 10 अन्य लोगों के नाम इस मामले में जुड़ गया है।


Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment