MMAC News : कुंजामटोला में निकाली गई साक्षरता जागरूकता रैली ,,,,,उल्लास साक्षरता केंद्र का किया शुभारंभ

संक्षेप

असाक्षर को साक्षर करेंगे स्वयं सेवी शिक्षक

MMAC News : कुंजामटोला में निकाली गई साक्षरता जागरूकता रैली ,,,,,उल्लास साक्षरता केंद्र का किया शुभारंभ

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ मोहला 6 जुलाई 2024 ।जिले के मोहला ब्लॉक के ग्राम कुंजामटोला में आज उल्लास कार्यक्रम अंतर्गत नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की जागरूकता हेतु स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में गांव के असाक्षर को साक्षर होने के लिए उल्लास साक्षरता केंद्र में आने की अपील किया गया। 
असाक्षरों को साक्षर करने के लिए प्रत्येक ग्राम में सामाजिक जन चेतना केंद्र बनाया गया है, जहां पठन - पाठन की गतिविधि संचालित होगा। इस प्रकार ग्राम कुंजामटोला में उल्लास साक्षरता केंद्र बनाया गया जहां स्वयं सेवी शिक्षक, असाक्षर को साक्षर करने का कार्य पठन पाठन के माध्यम से जारी है। 
केंद्र एवं राज्य सरकार की इस योजना से 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी असाक्षर महिला एवं पुरुष को सामाजिक चेतना केंद्र में स्वयं सेवी शिक्षक द्वारा शिक्षित किया जायेगा। 

एफ आर कोसरिया , जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला मानपुर अं चौकी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर उल्लास कार्यक्रम नव भारत साक्षरता संचालित है। जिसके अंतर्गत असाक्षरों को गांव के मोहल्ले में ही जन चेतना केंद्र के माध्यम से साक्षर किया जा रहा हैं । उक्त जागरूकता रैली में राजेंद्र कौरे सरपंच ग्रा पं कुंजामटोला, फत्तेराम कोसरिया जिला शिक्षा अधिकारी, राजेंद्र कुमार देवांगन विकासखंड शिक्षा अधिकारी, दरबन बोगा जिला साक्षरता नोडल,  केवल राम साहू ब्लॉक साक्षरता नोडल, अजिताभ वर्मा ,मलेश मालेकर संकुल समन्वयक सहित ग्राम के गणमान्य नागरिकगण एवं शिक्षक शामिल हुए।