Sarangarh news : भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: हितग्राहियों की उम्मीदें कब पूरी होंगी? - बाघे

संक्षेप

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: बाघे के हितग्राहियों की उम्मीदें कब पूरी होंगी?

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: हितग्राहियों की उम्मीदें कब पूरी होंगी? - बाघे

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सारंगढ़। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला महामंत्री गोपाल बाघे ने भाजपा सरकार पर भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना में विलंब और वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार राजीव गांधी न्याय योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों को समय पर 10 हजार रुपये की सहायता राशि देती थी, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ न उठाना पड़ता।
बाघे ने कहा कि भाजपा सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के नाम पर वादा किया था कि पात्र परिवारों को सालाना 10 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में मिलेंगे। प्रथम वर्ष 20 जनवरी 2025 को एक किश्त दी गई, लेकिन इस वर्ष द्वितीय सत्र के 3 माह बीतने के बावजूद राशि जमा नहीं की गई।
ई-केवाईसी सत्यापन के नाम पर हितग्राहियों के नाम काटे जा रहे हैं, जिससे उन्हें लाभ से वंचित किया जा रहा है। बाघे ने मांग की कि सरकार तत्काल राशि जमा कराए, अन्यथा यह भूमिहीन मजदूरों के साथ अन्याय है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment